Business Description
आगाज़ एक ऐसा स्टार्टअप या मिशन है जो एजुकेशन सेक्टर में कार्य कर रहा है|
यह मिशन मुख्य रूप से RBSE से जुड़े उन 18 हजार स्कूलों में पढने वाले 97 लाख बच्चो के लिए है , उनके सपनों के लिए है जो हमारे नये व श्रेस्ट भारत की पहचान है| इसके द्वारा हम ग्रामीण बच्चो की स्कूलों मे सब्जेक्ट वाइज टीचर्स की कमी के कारण बच्चो की पढाई से सम्बन्धित आने वाली प्रोब्लम्स को सोल्व करते है |
आज से 1 साल पहले जब एक स्थानीय स्कूल में मेने देखा की इंग्लिश के टीचर के साल भर लीव पर रहने के कारण बच्चे इंग्लिश सब्जेक्ट में अच्छे नंबर नही ला पाए थे , तब मेने सोचा की जब डिस्ट्रिक्स लेवल पर एसी प्रोब्लम्स आ रही है, तो ग्रामीण स्कूलो में तो यह समस्या और भी अधिक होगी |
अत: इसी प्रोब्लम को सोल्व करने के लिए istart Rajasthan rural startup के साथ मिलकर आगाज़ के नाम से एक स्टार्टअप सुरु किया जो की स्कूल में पढने वाले बच्चो के साथ साथ घर पर अध्यन करने वाले बच्चो को ऑफलाइन व ऑनलाइन एक क्वालिटी एजुकेशन एनसुरे कराता है ताकि यह सुनिश्चित कर सके की फ्यूचर में कोई भी बच्चा ऐसी प्रोब्लम का सामना ना करे |मेरा सपना है की हम एक दिन केवल राजस्थान ही नही बल्कि भारत के हर एक बच्चे तक इस मिशन को पहुचा सके , ताकि हर बच्चा दिल खोल कर सपने देख सके और एक नये कल का आगाज़ कर सके |